Janmashtami 2023 Decoration: इस जन्माष्टमी सरल तरीकों से सजाएं श्री कृष्ण का दरबार

इस साल भी जन्माष्टमी के पर्व की धूम चारों तरफ मची है. संपूर्ण भारतवर्ष में कई जगहों पर 6 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है.
 
Janmashtami 2023 Decoration
Image Credit:- wikimedia commons

Janmashtami 2023 Decoration: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी (Janmashtami 2023) के पर्व पर श्री कृष्ण की उपासना की जाती है. जन्माष्टमी वाले दिन श्री कृष्ण के जन्म का जश्न बेहद उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है. हर साल भादों महीने में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है.

इस साल भी जन्माष्टमी के पर्व की धूम चारों तरफ मची है. संपूर्ण भारतवर्ष में कई जगहों पर 6 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है, जबकि उदया तिथि के अनुसार कई लोग 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाएंगे.

ऐसे में जन्माष्टमी वाले दिन भगवान श्री कृष्ण (Lord shri krishna) का दरबार किस तरह से सजाएं, जिससे भगवान श्री कृष्ण आपसे प्रसन्न हो जाए. हमारे आज के इस लेख में हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं... 

श्री कृष्ण की झांकी या दरबार सजाने के यूनिक आईडियज

  •  इस जन्माष्टमी आप भगवान श्री कृष्ण का दरबार या झांकी की सजावट करने के लिए रेडीमेड गुब्बारे का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  •  आप चाहे तो भगवान श्री कृष्ण का दरबार गेंदे के फूलों से भी सजा सकते हैं. गेंदे के अलावा आप वैजयंती, चमेली और मोगरा के फूलों से भी कृष्ण दरबार सजा सकते हैं.
  •  भगवान श्री कृष्ण की झांकी या दरबार सजाने के लिए आप बिजली की झालरों का भी प्रयोग कर सकते हैं. साथ ही आप थार्मकोल से भी कृष्ण झांकी की सजावट कर सकते हैं.
  •  भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाने के लिए आपको लड्डू गोपाल का झूला भी जरूर सजाना चाहिए. इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण के आसपास गाय, ग्वाल वाले और गांव का दृश्य भी अवश्य दर्शन चाहिए.
  •  भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाने के लिए आप जन्माष्टमी वाले दिन श्री कृष्ण की रंगोली भी सजा सकते हैं. इसके अलावा श्री कृष्ण की झांकी में आप मोरपंख, दही हांडी, रिबन पताका, मोमबत्ती, बांसुरी, माला, दीपक आदि का इस्तेमाल भी कर सुंदर तरीके से सजा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- गवान कृष्ण अपने सिर पर मोर पंख क्यों धारण करते हैं?

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss