Mehendi Tips: अगर आप सावन में अपने हाथों की मेहंदी का रंग गहरा करना चाहती हैं तो अपनाएं ये ट्रिक्स

महिलाएं सजे-धजे मंदिरों में जाकर भगवान शिन और माता पार्वती की पूजा करती हैं। सावन में मेहंदी का बहुत महत्व है. हाथों पर मेहंदी रचाने से भगवान भी प्रसन्न होते हैं। 
 
 
Mehendi Tips: अगर आप सावन में अपने हाथों की मेहंदी का रंग गहरा करना चाहती हैं तो अपनाएं ये ट्रिक्स
Mehendi Tips: अगर आप सावन में अपने हाथों की मेहंदी का रंग गहरा करना चाहती हैं तो अपनाएं ये ट्रिक्स

Mehendi Tips: सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में चारों तरफ हरियाली छा जाती है. सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। ऐसे में शादीशुदा महिलाएं भी अपने मेकअप में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. महिलाएं सजे-धजे मंदिरों में जाकर भगवान शिन और माता पार्वती की पूजा करती हैं। सावन में मेहंदी का बहुत महत्व है. हाथों पर मेहंदी रचाने से भगवान भी प्रसन्न होते हैं। 

इसके साथ ही मेहंदी लगाने के कई फायदे भी होते हैं.बहरहाल, आज हम बात करेंगे मेहंदी के रंग के बारे में। लोग कई अलग-अलग स्टाइल में मेहंदी लगाते हैं, लेकिन मेहंदी उतरने के बाद उन्हें मनचाहा गाढ़ा रंग नहीं मिल पाता है। फिर मन में यही सवाल आता है कि मेहंदी का रंग गहरा क्यों नहीं हुआ? दरअसल, जब मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है तो उसकी खूबसूरती उतनी ही बढ़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीज बताएंगे जिससे कि मेहंदी का रंग और भी ज्यादा गहरा करने के लिए आपको कुछ आसान ट्रिक्स अपनानी होंगी।

1. चीनी और नींबू का रस
ध्यान रखें अगर आप मेहंदी का गाढ़ा रंग चाहती हैं तो आपको कुछ ट्रिक्स अपनानी होंगी। इसलिए जब आप अपने हाथों पर मेहंदी लगाएं तो थोड़ी देर बाद यानी जब मेहंदी थोड़ी सूख जाए तो रुई से चीनी और नींबू का घोल लगाएं। यकीन मानिए ये बहुत पुराना नुस्खा है. जिससे मेहंदी गाढ़ी हो जाती है. मेहंदी सूखने के बाद छूटने के बाद भी इस मिलावट को दोबारा आप हाथ पर लगा सकते है। 

2 सर्सो टेल
मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए मेहंदी के थोड़ा सूखते ही उस पर रुई की मदद से सरसों का तेल लगाएं। इसके अलावा मेहंदी हटाने के बाद हाथों पर तुरंत पानी न गिरने दें। हाथों को अच्छी तरह साफ करें और फिर सरसों का तेल लगाएं। आप चाहें तो मेहंदी डिजाइन बनाने से पहले भी हाथों पर तेल लगा सकती हैं। अगर आप ये सब चीज़े करते है तो इससे मेहंदी का रंग और भी एकदम गहरा लाल हो जाएगा.
 

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss