Worst Food for Stomach Cramps: कमजोर आंत वालों के पेट के लिए हानिकारक हैं ये फूड, सेवन से होती है परेशानी

बींस: कमजोर आंत वाले लोगों के लिए बींस बहुत नुकसान देने वाली सब्जी है.
 
Worst Food for Stomach Cramps
rawpixel


Worst Food for Stomach Cramps: भारत में लोग खाने के बहुत शौकीन होती है. वो दबाकर खाना खाते हैं और इसलिए उन्हें फूडी कहा जाता है. ये ऐसे व्यक्ति होते हैं जिनको खाना बहुत अधिक मात्रा में पेट भर कर खाना पसंद होता है. ये अगल-अलग तरह के फूड खाते हैं. लेकिन ये नहीं जातने कि कुछ फूड इनके लिए हानिकारक भी हो सकते हैं. दरअसल कई फूड ऐसे होती हैं जो कमजोर आंत वाले लोगों के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होते हैं और इन फूड को खाने से इनको दिक्कत होने लगती है. इनकी आंतें कमजोर होती है ऐसे में ये हर तरह के फूड को सहन नहीं कर पाती हैं. क्योंकि आप भर पेट फूड तो खा लोगे लेकिन उसका पाचन तो आपकी आंतें आंतें कमजोर होने के कारण ये फूड पेट के अंदर भयंकर तबाही मचा देते हैं. 

इसके चलते इन लोगों के पेट में दर्द, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. भारत में करीब 30 प्रतिशत लोगों ब्लॉटिंग यानी पेट फूलने की परेशानी से जुझते हैं. ऐसे में हेल्थलाइन की खबर के अनुसार कमजोर आंतें लोगों को किन फूड का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. आज इसके बारे में आपको बताते हैं.

1 - फूलगोभी या ब्रोकली:  भारत के लगभग हर घर में फूलगोभी बनाई जीत है क्योंकि ये काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. लेकिन यही सब्जी कमजोर आंत बालों के लिए बहुत घातक साबित होती है. ये गैस और ब्लॉटिंग का कारण बन जाती है और आंत में जाकर अल्फा ग्लैक्टोसाइड कंपाउंड बनाती, जो कि गैस ब्लॉटिंग को जन्म देता है और पेट फूलने लगता है. 

2 - बींस:  कमजोर आंत वाले लोगों के लिए बींस बहुत नुकसान देने वाली सब्जी है. इसमें अल्फा ग्लैक्टोसाइड नाम की शुगर पाई जाती है. ये शुगर के जरिए आंत में बैक्टीरिया की मदद से फर्मेटेशन कर देती है, जिसके चलते बायप्रोडक्ट के रूप में बहुत अधिक गैस बनती जो ब्लॉटिंग की समस्या को पैदा करती है. 

3 - सॉफ्ट ड्रिंक: अक्सर लोग सॉफ्ट ड्रिंक पीना पसंद करते हैं लेकिन वो नहीं जानते कि कमजोर आंत हैं अगर उनकी तो ये उनके लिए कितनी हानिकारक है. बहुत से लोग पेट में गैस या भारीपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं. लेकिन इस कार्बोनेटेड ड्रिंक पहले से गैस रहती है जिससे कि पेट में गैस की समस्या और बढ़ जाती है और पेट फूलने लगता है.

4 - मसूर दाल: आप सभी मसूर की दाल को बड़े ही स्वाद से खाते हैं. क्योंकि ये एक पौष्टिक आहरा तो है लेकिन कमजोर आंतों वालों गैस की समस्या को बढ़ा देती है. इस दाल में बहुत फाइबर होता है जो पचाने में बहुत स्लो होता है. 

5 - प्याज: भारत के हर घर में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही प्याज के बिना किसी भी सब्जी में स्वाद नहीं आता है. लेकिन प्याज में फ्रूक्टोज पाया जाता जो गैस को बढ़ाने का काम करता है. ऐसे में कमजोर आंते वालों के लिए प्याज हानिकारक है.

ये भी पढ़ें: दक्षिण भारत के जायके का लें आनंद, बारिश में बनाएं थट्टा पयारू वडे

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss