Weather Update: दिल्ली-NCR में शुरू हुई बारिश, रिमझिम फुहारों ने गर्मी से दिलाई राहत, जानें अन्य राज्यों का हाल

Rain in Delhi-NCR: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज बारिश शुरू हो गई है। यहां पिछले दो दिन से राजधानी में बढ़ते तापमान के कारण उमस और गर्मी से लोगों कसा हाल बुरा हो रखा था। जिसकी वजह से लोग इस झमाझम बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
 
Rain in Delhi-NCR
Image Credit : Google

Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बाद आज शुक्रवार को बारिश (Rain in Delhi-NCR) से मौसम सुहावना हो गया है। सुबह होते ही यहां रात जैसा अंधेरा छा गया। जिसके बाद से एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें कि पिछले दो दिन से राजधानी में बढ़ते तापमान के कारण उमस और गर्मी से लोगों कसा हाल बुरा हो रखा था। जिसकी वजह से लोग इस झमाझम बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आज सुबह की बारिश ने लोगों को सुकून का एहसास कराया है।


मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका 

उधर, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह लगभग 09:30 बजे तक उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से आने वाले बादलों के कारण 50-70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेगी। इसके साथ ही मध्यम बारिश के साथ कभी-कभी तेज बारिश होने की आशंका है। जाहिर है कि बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि अन्य राज्यों में मौसम पर क्या अपडेट है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। वहीं उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। यहां आज सुबह कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे  लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं, उत्तराखंड मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 


हिमाचल और पंजाब में झमाझम बारिश

उधर, हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं, शिमला सहित अन्य स्थानों पर सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि पंजाब के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बनी। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने बताया कि गुरदासपुर में 49.7 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 17.3 मिलीमीटर, लुधियाना में 35.8 मिलीमीटर, होशियारपुर 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

महाराष्ट्र में जानें मौसम का हाल

महाराष्ट्र में भी बारिश की पूरी संभावना है। यहां मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक बारिश होने के पूरे आसार है। आईएमडी के मुताबिक, महाराष्ट्र में 15 से 20 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य में 19 और 20 सितंबर को अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss