Weather Alert : यूपी-एमपी में होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने 8 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया

Weather Update Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इनमें यूपी, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हो सकती है।
 
August 2023 Weather: अगस्त में देगा मानसून दस्तक, इस तारीख से होकर भारी बरसात
August 2023 Weather: अगस्त में देगा मानसून दस्तक, इस तारीख से होकर भारी बरसात

देश में बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। पिछले दिनों से यह एक बार फिर एक्टिव हो गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत ऐसे कई राज्य हैं, जहां पर पिछले कुछ दिनों से हल्की से तेज बारिश देखी जा रही है। हालांकि बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिल रही है। लेकिन दिल्ली में बुधवार सुबह से ही उमस वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। वहीं कई ऐसे राज्य हैं, जहां बारिश होने की पूरी संभावना है। इसी कड़ी में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इनमें यूपी, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हो सकती है। 

यूपी में आफत की बारिश

सबसे पहले बात करते हैं यूपी की, जहां पिछले 48 घंटों से मानसून सक्रिय है। यहां लखनऊ,मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी में लगातार हो रही भारी वर्षा से जनजीवन तक प्रभावित हो रहा है। यहां हो रही आफत की बारिश में अलग-अलग घटना में 19 लोगों की जान चली गई। इस बीच मौसम विभाग ने आज 13 सितंबर को भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो 18 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही यहां बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

एमपी में बारिश का अलर्ट

इस बीच मध्‍य प्रदेश के कई इलाकों में एक बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं ओडिशा के छह जिलों के लिए आईएमडी ने ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13-15 सितंबर तक ओडिशा में भारी का दौर जारी रहेगा। जिससे जन-जीवन प्रभावित हो सकता है। 

दिल्ली में मौसम का हाल 

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह से ही उमसभरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

13 सितंबर को उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भी 14 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 15 सितंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बरसात देखने को मिलेगी।

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss