Noida में स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेन समाज ने निकाली 131 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, वीर शहीदों को किया याद

Noida: देश में एक तरफ़ जहाँ पीएम मोदी लाल क़िले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित कर, भारत के वीर सपूतों को नमन कर रहे थे वहीं नोएडा में भी 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेन समाज ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सैकड़ों युवाओं ने 131 मीटर का तिरंगा लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सेक्टर 82 स्थित फूल मंडी से किया गया जिसके बाद यह यात्रा कुलेसरा,घंटा चौक होते हुए सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर पहुँची।
भारतीय सेन समाज ने निकली तिरंगा यात्रा
नोएडा में 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेन समाज ने निकाली 131 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा.#Noida #IndependenceDay2023 #Noidanews pic.twitter.com/I0UC517HmT
— The Vocal News Hindi (@tvn_hindi) August 15, 2023
डीएम कार्यालय पर इस यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। हर तरफ “वंदे मातरम”और “भारत माता की जय” नारों के साथ पूरा शहर गूंज उठा। बड़ी संख्या में युवा-बुजुर्ग और स्थानीय लोग इस यात्रा में शामिल हुए थे जिसके लिये पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हाथ में तिरंगा लिए आजादी के जश्न में ऐतिहासिक पल को यादगार बना रहे थे।
यात्रा में लहरा 131 मीटर लम्बा तिरंगा
इस दौरान भारतीय सेन समाज के महानगर अध्यक्ष मिन्टू कौशिक ने कहा कि भारतीय सेन समाज ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर 131 मीटर की तिरंगा यात्रा निकालकर देश के लिए शहीद हुए वीर योद्धाओं को याद किया है। यात्रा में स्थानीय लोग और युवा एवं बुजुर्गों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
(Reported By Akram Khan, Edited By Alok Mishra)